कनेक्टिविटी न होने से नहीं मिला भुगतान
नगीना। भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा में 24 घंटों से कनेक्टिविटी न होने से बैंक के खातेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी मौलगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की नगीना शाखा में मंगलवार शाम से कनेक्टिविटी न होने के कारण बैंक के लेनदेन का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया। बैंक शाखा के तीनों एटीएम भी बंद रहे। जिसके कारण एटीएम से पैसे निकालने वालों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। प्रतीक्षा के बाद अधिकतर खातेदार बिना भुगतान लिए लौट गए। बैंक के मुख्य कैशियर सुनील कुमार ने बताया कि बैंक की मुख्य शाखा से कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। बैंक के खातेदारों विरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनुभव शर्मा, नंदकिशोर, ओमपाल सिंह ने बताया कि घंटों बैंक में प्रतीक्षा करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।