अमरोहा। मोहल्ला नल में सूफी हाफिज अलाउद्दीन का तीन रोजा उर्स धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्थानीय के अलावा दूरदराज के अकीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। सुबह 11 बजे कुलशरीफ की रस्म अदायगी के बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ करायी गई। इसके बाद महफिल में कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में लंगर तकसीम किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस मौके पर नईम अहमद, तौसीफ अहमद बिलाली, नौशाद, शमीम बिलाली, मास्टर इस्तकार, सूफी सरताज उल्ला आदि मौजूद रहे।