बच्चों को ड्रेस बांटी
किरतपुर। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम दूधली में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा पांच तक के 30 बच्चों को ड्रेस दी गई। कार्यक्रम में याकूब मलिक , अर्जुन सिंह, शरीफ मलिक और ग्राम प्रधान पुत्र शेख रईस अहमद के द्वारा बालक बालिकाओं को ड्रेस बांटी । याकूब मलिक ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। उन्होंने अभिभावकों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया और कहा कि अभिभावक अपने अपने बच्चों को विद्यालय भेजते समय उनकी साफ सफाई का ख्याल रखें। बच्चों को नहला कर उनको साफ ड्रेस पहना कर ही विद्यालय भेजें। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन में सहयोग दें। इंचार्ज अध्यापक विकास दीप ने बताया कि अभी 30 बच्चों को ड्रेस दी गई हैं। कुल 150 बच्चे हैं। शेष बच्चों को शीघ्र ड्रेस का वितरण किया जायेगा। एनपीआरसी रोहताश सिंह ,इंचार्ज अध्यापक विकास दीप,सबीहा, आदेश चंद्र, सुभाष, ,मरगूब आदि रहे।