अमरोहा। अटेवा के मीडिया प्रभारी राधेश्याम के आवास पर आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। जिलाध्यक्ष आकिल रजा खां ने कहा कि सरकार 13 साल से संगठन की मांग को अनदेखा करती आ रही है। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर को प्रत्येक सांसद के आवास पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही 26 नवंबर को संसद घेरने की योजना बनाई जा रही है। बैठक में शाहनवाज खान सैफी, डॉ. चंदन नकवी, मतीन अहमद, इश्तियाक हुसैन, डा. विवेक शर्मा, डॉ. शिवशंकर यादव, श्रेया चौहान, रश्मि रानी, हरिशंकर, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।