फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहाली में तालाब में तब्दील हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर में भयंकर जलभराव के चलते सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने कई फिट गहरे गड्ढों से होकर गुजरना जोखिमभरा साबित हो रहा है। दरअसल गांव के पानी की निकासी की व्यवस्था न किए जाने से गांव का पानी सड़क पर भरा रहता है। इससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। आलम यह है कि पूरी सड़क पर गडढों के अलावा सड़क का नामोनिशान भी नजर नहीं आ रहा है। मार्ग पर गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन फंस रहे हैं तथा राहगीर जैसे-तैसे जान जोखिम डालकर यहां से गुजर रहे हैं। मार्ग पर हर वक्त हादसों की संभावना बनी रहती है। गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में जलभराव के बीच कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने गड्ढों को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। इनमें अमीचंद, यूसुफ अली, वीर सिंह, हरीश सैनी, अंसार प्रधान आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें