हसनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जून माह का वेतन दिलाए जाने की मांग की है। पत्र में लेखपालों ने कहा कि धनौरा तहसील में जून माह का वेतन लेखपालों को दिया जा चुका है। परंतु अन्य तीनों तहसीलों में जून माह का वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय समझौते के कार्यवृत्त में हड़ताल की अवधि में सभी लेखपालों के विरुद्ध की गई किसी भी कार्यवाही को वापस लेने की सहमति बनी थी। पत्र पर जिला अध्यक्ष मांगेराम शर्मा और जिला महामंत्री प्रेमशंकर यादव आदि के हस्ताक्षर थे।