अमरोहा। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र ने बुधवार को पाइती कला में आयोजित कैडर की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। साथ ही मिशन 2019 के लिए बूथ कमेटियों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार समाज में सांप्रदायिक माहौल बनाना चाहती है। हम सबको भाईचार बना कर सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामावतार सिंह, नूर अब्बास राणा, रिशाल सिंध, आशीष चौधरी, अनीस, मोहज्जम अली, जयदेव सिंह, सनावर अंसारी, पूर्व विधायक मुन्ना अकील, सोमपाल सिंह, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।