फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के मुद्दे पर संगठित होने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर शिक्षकों से एक मंच पर आने का आहवान किया गया। मंच के जिलाध्यक्ष पीएन तिवारी ने कहा कि कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक सभी संगठित होकर आवाज उठाएं तो पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को विवश किया जा सकता है। यही मंच का उद्देश्य भी है। यशपाल सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर शिक्षकों से संगठित होने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे अनूप सिंह पैसल ने कहा कि संगठित होकर ही सफलता मिल सकती है। बैठक के अंत में मंच का गठन किया गया। इसमें यशपाल सिंह अध्यक्ष, अनूप सिंह पैसल को संरक्षक तथा पीएन तिवारी संयोजक बनाए गए। इसके अलावा भूप सिंह, ग्रीश कुमार, रविंद्र सिंह, राजीव चौधरी और भोपाल सिंह सहसंयोजक बनाए गए। बैठक में मुकेश चौधरी, राजीव सिंह, अनुपम शर्मा, गौरव गंधर्व, अमित सिंह चाहल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पृथ्वी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें