फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर थाने के गांव फलौदा निवासी यशवीर सिंह पुत्र चेतराम सिंह ने बताया कि उसकी माहू नंगली में छह बीघा जमीन है। इस जमीन पर उसके गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए वह कई बार एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारी उसके प्रार्थना पत्रों पर अपने अधीनस्थों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को आदेश निर्गत कर देते हैं। लेकिन इन आदेशों पर कोई अमल नहीं होता है। यशवीर सिंह ने जल्द समस्या का निदान न होने पर एसडीएम धामपुर के कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम आलोक कुमार यादव का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आएगी तो न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें