फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष से समस्याओं के निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अलफलाह एजूकेशनल वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पालिका की ओर से मोहल्ला बाड़वान के गंदे पानी की निकासी के मामले में दिलशाद कॉलोनी के लोगों ने नाला निर्माण के प्रस्ताव का विरोध किया है। चेताया कि यदि पालिका ने दिलशाद कॉलोनी में नाला निर्माण कराने का प्रयास किया तो विरोध किया जाएगा। इस कॉलोनी में अधिकांश रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास बने है। यह कॉलोनी में नगर की मॉडल कालोनी के रूप में विकसित है। कॉलोनी के लोगों ने पालिकाध्यक्ष से दिलशाद कॉलोनी में नाला निर्माण न कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नदीम अंसारी, रिटायर्ड सूचना अधिकारी जेए सलमानी, सभासद तरुण विश्नोई, राशिद, साजिद, शमीम, सादिक, शकील, यामीन अली, जीशान, ईशान अहमद, फैजान अहमद शामिल रहे। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि नगर के कई मामलों को लेकर 23 जून को 11 बजे पालिका के हॉल में बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इसमें लोगों की कई समस्याओं का निदान कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें