सद्भावना मंच के कार्यकर्ताओं ने प्याऊ लगावाया
धामपुर।
मानव सद्भावना मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कई स्थानों पर प्याऊ लगाकर लोगों को ठंडा पानी पिलाने का पुण्य कमाया। मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा एक प्याऊ शीला टाकिज पर और दूसरा हाईवे 74 पर लगाया गया। बताया गया कि उनके द्वारा यह प्याऊ 30 जून तक प्रतिदिन यहीं पर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में डा. आर के चौहान, डा. सुभाष सिसौदिया, बलकरन सिंह, नारायण सिंह, टोकेंद्र, केके सिंह रहे।