फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि देव की जयंती धूमधाम से मनायी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने स्नान कर सरसों का तेल चढ़ाया। मंत्रोचारण के साथ चौला परिवर्तित किया। मोहल्ला खातियान स्थित सुनारों वाले शिव मंदिर मैढ सभा में सूर्य एवं छाया पुत्र शनि देव की जयंती श्रद्वा पूर्वक मनायी गई। काले तिल, फूल, दीप एवं धूप से उनका पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने शनि चालिसा का पाठ कर भजन संध्या एवं सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम में नरेश वर्मा, उमा वर्मा, बीना वर्मा, दीपा वर्मा, मिथलेश वर्मा, माया वर्मा, दीपमाला, सरोज शर्मा, मधुबाला अग्रवाल, प्रेमवती, निर्मला, ओमवती मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें