बीकॉम का तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शतप्रतिशत
धामपुर। लक्ष्य कॉलेज आफ मैनेजमेंट बगबाड़ा का बीएम कॉम तृतीय वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। यह जानकारी महाविद्यालय के प्रबंधक अनुराग चौहान और प्राचार्य डा. मनोज सिंह ने दी। इन्होंने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा लुबना परवीन पुत्री आफाक अहमद 77 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया है। दूसरा स्थान आयुशी विश्नाई पुत्री सुशील कुमार 76 प्रतिशत , तृतीय स्थान शिवली सिंह पुत्री सुधीर कुमार 75 प्रतिशत ने हासिल किया है। महाविद्यालय की ओर से विजेता छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य कर कामना की है।