फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

हीमपुरदीपा। मंड़ौरा जट गांव में दो सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांव मंड़ौरा जट में दो सप्ताह पूर्व पुखराज सिंह व दूसरे पक्ष स्वरूप सिंह में जमीन की अदला बदली को लेकर विवाद हो गया था। इसमें लाठी, डंडे व पथराव हुआ। झगड़े में दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हो गए थे। इसमें पुखराज पक्ष के शेर सिंह 65 वर्ष की हालत गंभीर होने के कारण उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के सात व दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार की रात झगड़े में गंभीर रुप से घायल शेर सिंह 65 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल शेर सिंह को दो दिन पूर्व हालत में सुधार न होने पर मेरठ से ऋषिकेश उपचार के लिए ले जाया गया। शुक्रवार की रात शेर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में दो सप्ताह बीत जाने के पश्चात कोई पुलिस कार्रवाई न होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है की दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार कर रहे हैं। उनका स्थानांतरण हो गया है शीघ्र ही मामले में कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें