रंग जुलूस निकलवाने में जुटे रहे भाजपा नेता
बिजनौर।
शनिवार को नगीना में निकाले गए रंग के जुलूस को निकलवाने में भाजपा के नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये नेता जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह, नहटौर के विधायक ओम कुमार भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया समेत पार्टी के नेता पहले से इस जुगत में लगे थे कि नगीना में रोका गया रंग का जुलूस निकाला जाए। प्रशासन से लेकर शासन तक ये नेता जुलूस को निकलवाने में लगे थे। जुलूस के दिन इन नेताओं ने सुबह से ही नगीना मेें डेरा डाल दिया था। नहटौर के विधायक ओमकुमार अपने सब काम छोड़कर जुलूस में शामिल होने के लिए नगीना पहुंच गए। जम कर रंग खेला और जुलूस निकलने के बाद ही ये लौटे। खुद भाजपाई भी इस मामले में ओम कुमार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। जुलूस सही निकलने पर प्रशासन के साथ भाजपा के नेताओं भी राहत की सांस ली।