नांगलसोती । शरारती तत्वों ने एक प्राइवेट स्कूल की लगभग 100 मीटर बाउंड्रीवाल गिरा दी। प्रबंधक की ओर से नांगल पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी गई है। नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव मायापुरी में शिवालिक पब्लिक स्कूल स्थित है। स्कूल के संचालक/प्रबंधक की ओर से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। शरारती तत्व ने गांव से कुछ फासले पर स्थित बाउंड्रीवाल तोड़ दी। संचालक विनीत कुमार ने बताया कि दुल्हेंडी की देर रात लगभग छह फीट ऊंची और 100 मीटर लंबी दीवार किसी ने गिरा दी। दीवार गिरने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल संचालक विनीत कुमार, राजीव कुमार, रोहिताश सिंह तथा करौली प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। दीवार किसने और क्यों गिराई पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।