शेरकोट (ब्यूरो)। गांव मुबारकपुर टप्पा भारती में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। किसान जूनियर हाई स्कूल में बनाये गए मतदान बूथ संख्या 59 पर 864 मतदाताओं में से 589 ने और बूथ संख्या 60 पर 735 मतदाताओं में से 501 मतदाताओं ने वोट डाले। गौरतलब है कि 12 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान पद्म सिंह की मौत हो गई थी। उप चुनाव में मृतक प्रधान की पत्नी सहित तीन सदस्य मैदान में थे। सुरक्षा की दृष्टि से शेरकोट पुलिस तैनात नहीं। चुनाव में सीओ सुशील कुमार और एसओ शिशुपाल शर्मा ने निरीक्षण किया। वहीं गांव कौड़ीपुरा में भी 68.7 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथ संख्या 196 पर 582 मतों में से 419 मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि बूथ 197 पर 512 में से 346 वोट पड़े। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने पर पुलिस बल मौजूद रहा।