फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। मेरठ में आयोजित ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में वालिया ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आईआईएमटी एकेडमी मेरठ में आयोजित ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद के जव्वाद खान ने इन लाइन स्पीड स्केटिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रखर शर्मा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा राघव वालिया, प्रशांत, तेजस्व, दिव्यांश ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य से पुरस्कार पाकर वापस लौटे विद्यार्थियों को वालिया ग्लोबल एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रबंधक रुचिका वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें