18 को शिक्षा निदेशालय में घेरेंगे शिक्षक
नगीना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ अपनी मांगों को लेकर 18 जनवरी को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में एक दिवसीय धरना देगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने रविवार को हिंदू इंटर कॉलेज में बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षकों के पदों पर पदोन्नति, अर्जित अवकाश का नकदीकरण, राज्य कर्मियों के समान चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने, 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना, ग्रेड पे विसंगतियों को दूर करने, प्रबंध समिति में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का स्थायी प्रतिनिधित्व आदि मांगों को लेकर 18 जनवरी को लखनऊ के पार्क रोड स्थित शिक्षा निदेशालय कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में होने वाले संघ के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया गया। सभी विद्यालयों में संघ की इकाई गठित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश ने की। बैठक में अनुज चतुर्वेदी, भीमसेन, अश्विन कुमार, अमित, लक्ष्मी विलास उनियाल, यामीन सैफी, ब्रजेश, अश्विनी, गंगाराम, स्वतंत्र दीप, नसीम अख्तर, वालिद, रामकुमार, ललित जोशी, अंकित कुमार, पवित्र कुमार, जगवती, कमल, बालेश, सोनू कुमार रहे।