दुर्घटना में घायल की मौत
नगीना। तीन दिन पूर्व नगीना-धामपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मेरठ के चिकित्सालय में सोमवार की देर शाम मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम नगीना की ओर से बाइक पर गांव भूरापुर निवासी सतेंद्र कुमार (18) पुत्र वीरेंद्र सिंह और मुकेश (27) घर जा रहे थे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़ी बोरिंग मशीन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नगीना पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया गया। सतेंद्र को परिजन मेरठ ले गए। जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।