मोहम्मद यूनुस बने सपा के नगर अध्यक्ष
चांदपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने चांदपुर निवासी मोहम्मद यूनुस पुत्र मुन्ने को पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से पार्टी हित में काम करते हुए पार्टी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की है।