फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के पाइप की कटिंग कराने आया था नजीबाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ लोहे के पाइप की कटिंग कराने नजीबाबाद आया था।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव सिकंदरपुर बसी निवासी बिट्टू पाल (35) रविवार सुबह गांव के ही ललित कुमार के साथ लोहे का पाइप कटवाने नजीबाबाद आया था। कोतवाली-कोटद्वार मार्ग पर पाइप कटिंग कराने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से बिट्टू पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बिट्टू की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गांव सिकंदरपुर बसी निवासी ललित कुमार अपना दस टायरा ट्रक लेकर रोशनाबाद (हरिद्वार) से पटना (बिहार) जा रहा था। लंबे रूट के चलते बिट्टू भी ललित के साथ ट्रक पर जा रहा था। पटना के लिए रवाना होने से पहले दोनों तिरपाल के लोहे के पाइप की मरम्मत कराने के लिए नजीबाबाद पहुंचे थे। जहां बिट्टू हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिट्टू का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें