धामपुर (बिजनौर)। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी निवासी मोहम्मद हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसने जून 2017 में अपनी पुत्री का रिश्ता नजीबाबाद के एक मोहल्ले में युवक के साथ किया था। रिश्ता तय हो गया था। जनवरी या फरवरी में शादी करने का कार्यक्रम तय करने को हामी भर दी थी। इस दौरान पुत्री के सुुसरालवालों ने दस लाख की कीमत की कार की मांग रख दी। चेताया कि यदि कार नहीं मिली तो वह शादी नहीं करेंगे। आरोप है कि उसके द्वारा रिश्ते में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए थे। कार की मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। पुुलिस ने तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने अभी आरोपियों पर रिपोर्ट कायम नहीं की है।