फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन फीडर का केबिल बक्सा फुंका, विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। टाउन फीडर का केबल बक्सा फुंकने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। लगभग 14 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

132 केवी उप संस्थान से टाउन फीडर के लिए निकली विद्युत लाइन में मंगलवार की देर रात अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विद्युत लाइन में मंगलवार रात लगभग 12 बजे आई तकनीकी खराबी ढूंढने में काफी समय लगा। पुकार सिनेमा के निकट टाउन फीडर लाइन का केबिल बक्सा फुंका मिलने से बिजली कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। करीब छह घंटे मशक्कत के बाद केबिल बक्से की मरम्मत की गई। टाउन फीडर की देर रात से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण नगर क्षेत्र के पेयजल व्यवस्था से जुड़े कई नलकूपों का संचालन ठप रहा। उधर, बुधवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के कारण बिजली से जुड़े कारोबार प्रभावित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें