नजीबाबाद । प्रदेश के सभी विद्यालयों में एकसमान फीस प्रणाली लागू करने सहित विभिन्न मांगें उठाते हुए अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
बार संघ के संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को तहसीलदार देवेंद्र पांडेय से मिला। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में भी एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने, प्रदेश के सभी विद्यालयों में एकसमान फीस प्रणाली लागू करने, शिक्षा के अधिकार नियम के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाओं में छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाए जाने आदि मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिवक्ताओं ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्राणों के अधिकार में शिक्षा पाने का अधिकार भी एक मूल अधिकार है। प्रतिनिधिमंडल में समून अहमद, खलील, असद, सुधीर कुमार, आरिफ, कफील, सचिन, विपिन शामिल रहे।