फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी में बहकर आई बछिया दलदल में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एक फौजी ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मालन नदी में बहकर आई एक बछिया को जीवनदान दिया।
विज्ञापन

संतोषी माता मंदिर के निकट बने नवनिर्मित मालन नदी के रपटा पुल के नीचे बहकर आई एक बछिया पुल के निकट मिट्टी में धंस गई। कई राहगीर देखकर भी अंजान बन गए। इसी बीच नजीबाबाद निवासी अवधेश कुमार फौजी की निगाह जिंदगी-मौत से जूझ रही बछिया पर पड़ी। अवधेश कुमार ने आरएसएस स्वयंसेवकों को घटना की जानकारी दी। आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख कोमल सिंह, उदय चौधरी, डिंपल चौधरी, सिद्धार्थ चंद्रा, मुकेश वाल्मीकि, मुकेश सैनी, सोहराब खान ने फौजी अवधेश के साथ मिलकर बछिया को नदी सुरक्षित निकाल लिया। गऊ सेवकों ने बछिया को नहलाकर चारा आदि देने के बाद उसे स्वतंत्र विचरण के लिए मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें