खनन से लदी 12 बुग्गियां पकड़ीं
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने रविवार को खनन करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए गांव उमरपुर बांगर के 12 लोगों को नदियों से खनन कर बिक्री करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, रविवार सवेरे छापेमारी के दौरान हाईवे के किनारे आरएसएम के पास रेत से भरी 12 बुग्गियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ लोकसंपत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।