फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 31 स्टोन क्रेशर पर लगा 2.10 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 31 स्टोन क्रशर पर लगा 2.10 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चल रहे 31 स्टोन क्रशर पर स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डीएम ने जांच कराई तो पूरी गड़बड़ी सामने आ गई। जांच के बाद नोटिस जारी हुए, लेकिन प्रशासन नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और 31 स्टोन क्रशर पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। इससे स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
मई माह में स्टोन क्रशर पर स्टॉक और उसके रिकॉर्ड में भारी अंतर होने की शिकायत हुई थी। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा ने स्टोन क्रशरों की जांच के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने सभी स्टोन क्रशर की जांच की। जांच में अधिकांश में मौके पर मिले स्टॉक और उसके रिकॉर्ड में अंतर मिला। इसके बाद सभी को नोटिस जारी हुए। नोटिस का जवाब आया तो प्रशासन उससे संतुष्ट नहीं हुआ। डीएम उमेश मिश्रा ने गड़बड़ी पर 31 स्टोन क्रशर पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। उधर, इस कार्रवाई के बाद स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने टीम भेजकर सभी स्टोन क्रशर की जांच कराई थी। जांच में गड़बड़ी मिली थी, इसी आधार पर 31 स्टोन क्रशर पर जुर्माना लगाया गया है - उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें