बाबा टिकैत पुण्यतिथि पर चलेगा नदियों का सफाई अभियान
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन ने बैठक में निर्णय लिया कि यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत पुण्यतिथि पर नदियों की सफाई और जल प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गांव बुढ़नपुर नए पंचायत अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह नंबरदार के निवास पर हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत का जिला बिजनौर से खास संबंध रहा है। जिला बिजनौर से ही राज्य सरकार को हिलाया था। उनका हुक्का ही तोप का कार्य करता था। महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि 15 मई बिजनौर गन्ना समिति के प्रांगण में 11 बजे पहुंचने की अपील की गई। साथ ही 15 मई को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट लगाने की प्रेरणा का अभियान भी चलाया जाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत, गजराम सिंह, राम चरण सिंह, आलोक कुमार, देवेंद्र सिंह अहलावत, अनुज बालियान, शफीक अहमद, ओम प्रकाश जाटव, बलवीर सैनी, बिट्टू गुर्जर आदि रहे।