कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
नींदडू़। अजीतपुर दासी में बृहस्पतिवार रात सभी वर्गों के लोग शिव मंदिर तिराहे पर इकट्ठा हुए। उन्होंने पुलवामा में आतंकवादी घटना में शहीद हुए सैनिकों के प्रति दुख प्रकट करते हुए हमले की निंदा की। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। हाथों में कैंडल लेकर गांव में जुलूस निकाला। पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, अनिल कुमार, जयदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, उदयराज सिंह, महिपाल सिंह, पद्म सिंह, हिमांशु कुमार, गौरव कुमार, सुनीत कुमार, गोलू कुमार, तुषार कुमार, रोहित कुमार, प्रज्ज्वल कुमार, आयुश कुमार, वासु कुमार, आशु कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।