शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। किसान दिवस में शहीदों के नाम पर नारे लगाए गए। वहीं, हर कोई पाकिस्तान को जवाब देने में देरी नहीं करने की बात कह रहा था। वयोवृद्ध किसान नेता विजय पाल सिंह ने सदन में जब शहीद जवानों की बहादुरी की गाथा बतानी शुरू की तो भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे, वीरों का यह बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान, जय जवान जय किसान के नारे लगने शुरू हो गए। भाकियू के प्रदेश सचिव रामौतार सिंह ने किसानों की ओर से मांग की कि सीआरपीएफ जवानों को शहीद का दर्जा मिले। सरकार शहीद के परिवार की व्यवस्था करें। जिला कृषि अधिकारी ने प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।