फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दिव्यांग विकास संगठन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय दिव्यांग विकास संगठन की बैठक में मुख्यमंत्री से दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये मासिक करने की मांग की गई।
टाउन हॉल में हुई बैठक में दिव्यांग, विधवा और वृद्धों की हर संभव मदद का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर दलाली करने वालों से सावधान रहने को कहा। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगों से अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, दिव्यांगों के लिए रोडवेज बसों में सीट उपलब्ध कराने की मांग की गई। रोडवेज का सफर दिव्यांगों के लिए पूरे भारत में नि:शुल्क करने, सरकारी नौकरी में कोटा बढ़ाकर दस प्रतिशत करने, रोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने आदि मांग की गई। अध्यक्षता इरफान, संचालन जिलाध्यक्ष मोहित कुमार ने किया। इस दौरान राबिया, साकिब, कमला, दयावती, मुन्नी देवी, कोमलदई, प्रदीप कुमार, नौशाद, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें