संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बिजनौर। नहटौर से भाजपा विधायक ओमकुमार ने बिजनौर, नगीना, मदनपुर, हल्दौर, कुंडा, नांगलजट, पालीजट, खदान, दरबारपुर, चाकरपुर, फुलसंदा, भटियान, ककराला, तुराबनगर, शाहदलपुर गुलाल आदि जगह पर मनाए गए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करती है। सर्वसमाज के साथ-साथ अनुसूचित समाज का हित भी भाजपा में ही समाहित है। संत शिरोमणि रविदास की जयंती सर्वसमाज मनाता है। कहा कि पुलवामा में हुए हादसे से पूरा देश एक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ सेना को खुली छूट दे दी है। अब पाकिस्तान और आतंकियों के आका खुद को बचाने के लिए दूसरे देशों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मोहल्ला रविदासनगर में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिम्मी सैनी, अशोक चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सरजीत सिंह, कविराज, नरेंद्र प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री धनीराम, मुन्ना सिंह, अरविंद राज, चंद्रशेखर एडवोकेट, कुलवीर चौधरी, संतराम, भीम सिंह, सुदेश, दीपक राज, शक्ति सिंह, सोनू सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।