किसानों का गन्ना भुगतान भेजा
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई बहादरपुर ने पेराई सत्र 2018-19 का गन्ना मूल्य एसएपी की दर से दिनांक 10-01-19 से 16-01-19 तक खरीदे गए गन्ने का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित समितियों को भेजा है। द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया की बहादरपुर इकाई ने सत्र 2018-19 का दिनांक 16 जनवरी तक क्रय किए गन्ने का मूल्य बहादरपुर इकाई का 1414,14 लाख का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कृषक बंधुओं अपना गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त कर लेने का आह्वान किया।