भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद दिवस
चांदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद दिवस मनाया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता बिजनौर बाईपास रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्थल पर एकत्रित हुए। विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि पार्टी ने शहीदों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। शहीदों के सम्मान के लिए यह कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम में अशोक कुमार नेताजी, जिला उपाध्यक्ष विवेक कर्णवाल, नगर अध्यक्ष पल्लव अग्रवाल, सुरेंद्र खन्ना, राजेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, मयंक माहेश्वरी चंदन, पुखराज सैनी, रवींद्र कुमार, बाबूराम जोशी, प्रशांत जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदपुर विधानसभा के रुस्तमपुर के शहीद भूपेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीद भूपेंद्र सिंह के पिता को शॉल ओढ़ाकर चरण स्पर्श किया। मंडल अध्यक्ष विकसित चौधरी, विशेष कुमार, अवनीत कुमार, राजीव कुमार, ललित कुमार, कुश्वीर, अशोक कुमार आदि रहे।