इनर व्हील क्लब ने पुस्तकालय को पुस्तक भेंट की
धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को इनर व्हील की ओर से 100 पुस्तकें भेंट की गई। इनर व्हील की अनेक पदाधिकारी मौजूद रही। इस मौके पर मंचासीन अतिथियों ने अपने विचार रखे। बुधवार को कार्यक्रम में इनर व्हील की सचिव शालिनी गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती है। पब्लिक स्कूल धामपुर की प्रधानाचार्य प्रियंका वत्स ने कहा कि मानव जीवन विद्या के बिना अपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चंदकिशोर ने मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रचना गुप्ता, शिखा अग्रवाल, सीमा सिंघल, शालिनी बंसल, बृजमोहन गुप्ता, नविता गुप्ता, सोनिका गुप्ता आदि रहे। संचालन राम जी पांडेय ने किया।