कम से कम हड़ताल करने का लिया निर्णय
नजीबाबाद। बार संघ एसोसिएशन की नव गठित कमेटी ने वादकारी हित में कम से कम हड़ताल रखने का प्रस्ताव पारित किया। मंगलवार को नजीबाबाद बार एसोसिएशन की बैठक पूजा बार हाल में नव मनोनीत अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जंघाला की उपस्थिति में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की अनावश्यक हड़ताल होने से वादकारियों को होने वाली परेशानियों पर विचार किया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता कार्य से कम से कम विरत रहेंगे। सचिव मोहम्मद अकरम के संचालन में अधिवक्ताओं ने शोक प्रस्ताव आने पर तीन दिन के स्थान पर मात्र एक दिन शोक सभा पर कार्य से विरत रहने तथा बहुत जरूरी और गंभीर मामलों को छोड़ कर किसी अन्य मामले में अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर न जाने का भी निर्णय लिया। बैठक में अब्दुल सलाम, निसार अहमद, टीकम सिंह, पंकज अग्रवाल, खुर्शीद आलम, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह ,आरिफ कफील, जितेंद्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता शामिल हुए।