बुग्गी के नीचे दबकर किसान की मौत
चांदपुर। बुग्गी के नीचे आने से एक किसान की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव स्याऊ निवासी करीब 58 वर्षीय किसान परवेंद्र सिंह घर से अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर चारा लेने जा रहा था। खेत के पास पहुंचने पर भैंसा बुग्गी अनियंत्रित होने से किसान बुग्गी से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही किसान ने दम तौड़ दिया। किसान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।