आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील
बिजनौर। सीतापुर में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में 15 नवंबर को सीतापुर में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में जिले के वकील भी शामिल होंगे। जिला बार ने सम्मेलन को देखते हुए 15 नवंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। सीतापुर के एसपी को हटाने की मांग की है। जिला बार एसोसिएशन की बुधवार शाम जिला बार अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता व सचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि निहित स्वर्थों के चलते सीतापुर प्रशासन द्वारा 52 वर्ष पुराने सीतापुर क्लब पर अवैध कब्जा करने के प्रयास में जनपद के अधिवक्ताओं का घोर उत्पीड़न अपमान करने एवं अवैध तरीके से निरूद्ध किया गया। इससे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं का सम्मान दिलाने के लिये पूरे प्रदेश के अधिवक्ता एकजुट व सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने के लिए जिले के अधिवक्ता सीतापुर के अधिवक्ताओं के साथ हैं।