फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयनेस क्लब संकल्प का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लायनेस क्लब संकल्प का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायनेस क्लब संकल्प के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सांस्कृतिक समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम की पत्नी सुरभि वर्मा ने कहा कि बेटी से कई परिवार संवरते हैं। बेटियों की शिक्षा के प्रति समाज को हमेशा जागरूक रहना होगा। उन्होंने बेटियों को बेटों के समान शिक्षा और रोजगार के अवसर दिलाने की सलाह दी। क्लब की अध्यक्ष नीलम माहेश्वरी, सचिव रिंकू जैन, सपना कर्णवाल और किरन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में संकल्प और रेनबो द्वारा सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। नाटिका एवं नृत्य के माध्यम से बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया। निशा अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरभि वर्मा, डॉ.केसी मठपाल एवं अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। जफर जैदी के निर्देशन में राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल आदि प्रतियोगिताओं में नगर और जनपद का नाम रोशन करने वाली बेटियों अनु, निशा, हुमा, रेशमा, स्वाति, आयना को स्मृति चिंह देकर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ.पूनम कर्णवाल, डॉ.प्रवीण लता नय्यर, रश्मि गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रिंकू जैन, किरन वर्मा, लीना तोमर, शालनी अग्रवाल, बबीता गुप्ता, रूपम अग्रवाल, सुषमा, नीरू तागरा, रजनी तागरा, शैली, आरती, अंजु, इंद्राणी गोयल, तनु गोयल, मोनिका, श्वेता माहेश्वरी, प्रीति, निशी, नीलम, पूजा, पिंकी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें