पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
धामपुर। एसबीडी कालेज में एनसीसी विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एनसीसी विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट्स ने रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिसमें मानसी, पल्लवी, शिल्पी, नीलम, आकांक्षा, वैशाली, सवा, गीता, रितिका, साक्षी आदि कैडेट्स ने पोस्टर बनाए। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डा.मीनाक्षी सिंह ने किया। जिसमें डा.रेनू सिंह, डा.सुरभि शर्मा, सोनम आदि का सहयोग रहा।