फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के फ्री डाटा के लाभ व हानि बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्री मोबाइल डेटा पर वाद विवाद
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में ‘फ्री मोबाइल डेटा वरदान है या अभिशाप’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में करीब तीस विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए फ्री मोबाइल डेटा के लाभ और हानि के बारे में बताया। पक्ष में विद्यार्थियों ने कहा कि फ्री मोबाइल डेटा मिलने से हम घर पर बैठे बहुत सारी किताबें और शोध पत्र पढ़ सकते हैं। घर बैठे कहीं भी रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं। मार्ग में ट्रैफिक की जानकारी भी ले सकते हैं। विपक्ष में कहा कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बच्चों में अनेक प्रकार की बीमारी हो रही हैं। इनमें आंखें कमजोर होना, अवसाद और चिड़चिड़ापन शामिल हैं। प्रतियोगिता में नारायण मिश्रा प्रथम, तपांशी चौधरी द्वितीय और रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ओपी सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य सीएम जैन, डॉ. एनएस त्यागी, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. एसके शोन, डॉ. अलका साहू, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. एकेएस राणा, डॉ. निदा खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें