फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में एक महिला की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन महिला को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने बिलखने लगे। गांव आजमपुर निवासी नसीरन उम्र 35 साल बृहस्पतिवार की दोपहर पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। इस दौरान बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। बिजली कड़कती देख नसीरन घर वापस आने की तैयारी करने लगी। बिजली उसके ऊपर गिर गई। वह बुरी तरह झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे निजी चिकित्सक के यहां लाएं। चिकित्सक ने उसे मरा घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें