बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का छठा दिन कोकोनट (नारियल) डे के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कोकोनट रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने प्रतियोगिता में मीठे और नमक के वर्ग में कोकोनट केक, हलवा, डोसा, लॉलीपॉप, गुंजिया, जरदा, बर्फी, मोदक, पेटीज, पोहा आदि बनाईं। प्राचार्या विदुषी भारद्वाज, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता सविता मिश्र, संगीत विभागाध्यक्ष सुरेंद्र कौर ने छात्राओं की बनाईं रेसिपी की सराहना की। मीठी रेसिपी वर्ग में चांद बी व अंजुम प्रथम, शिवानी, हिमांशी, अंजू व पल्लवी द्वितीय, खुशबू, अन्नू, भूमिका व दिव्या तृतीय रहीं। नमकीन रेसिपी वर्ग में अलीशा, नीरज, गुलफाम व फरहीन प्रथम, प्रियांशी व जैनब द्वितीय, नेहा, मोनिका सैनी तृतीय रहीं। कार्यक्रम का आयोजन डा. सुनीता आर्या, श्वेता, पूजा कुमार, प्रीति दास के निर्देशन में किया गया।