फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंडावर बस स्टैंड के पास स्थित आजाद मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर वहां से शक के आधार पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के भेजे। अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार पिछले काफी दिनों से मंडावर के आजाद मिष्ठान भंडार के मालिक अबरार अहमद की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मंडावर में पहुंची और छापेमारी की। टीम ने बूंदी के लड्डू, मावा, सोयाबीन रिफाइंड आदि खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। दुकान स्वामी को नोटिस दिया गया है, अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है कि वे मिलावटी मिठाई आदि खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, वाईडी आर्य, मोहित कुमार, तेजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें