अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोधीपुर राजपूत गांव स्थित यूनिक कालेज ऑफ लॉ के सामने देररात दूध के टैंकर और डीसीएम की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इसमें 12 लोग घायल भी हो गए थे। टक्कर लगने के बाद दूध के टैंकर का चालक केबिन में फंस गया था। घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया। इस दौरान एंबुलेंस के कॉर्डिनेटर दीपक सिंह ने अपनी पैरामेडिकल टीम की सहायता से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद केबिन में फंसे चालक का पैर काटकर उसे निकाला।