फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। बुरावली गांव के लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव बुरावली के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि ग्राम समाज की भूमि का प्रधान दुरुपयोग कर रहा है। ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है। झील-तालाब-चारागाह और बंजर ग्राम समाज भूमि पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जा करने वालों ने सरकारी जमीन पर फसल बो दी है। भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी एसडीएम हसनपुर और तहसीलदार हसनपुर को सौंपा। आरोप है कि कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए परंतु अधिकारियों के आदेशों के बावजूद भी अवैध कब्जेदारों से कब्जा नहीं हटावाया गया है। प्रार्थना पत्र पर गांव के ही छिछ्दा, महिलाल, मनजीत, जागेश, महिपाल, किरनपाल, लाखन सिंह, नन्हे, सतपाल सिंह, रामनिवास, विनोद, प्रेमपाल आदि ने प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें