बुरावली। न्याय पंचायत बुरावली में राष्टीय एकता विराट कुस्ती दंगल प्रतियोगिता 9वें दिन भी पहलवानों के बीच खिताबी जंग जारी रहा। पहलवानों ने अपने करतब से जनता का वाहवाही लूटी। दंगल के मैदान में भीड़ जुटी रहीं। मंडल केसरी चंदौसी के पहलवान दिलशाद और पंजाब के पहलवान जग्गा के बीच मुकाबला जोरदार रहा। आखिर में दिलशाद ने जगगा को चारो खाने चित कर दिया। चंदौसी के पहलवान इरशाद नें करनाल के पहलवान बंटा को पछाड़ दिया। मेरठ के भूरा ने कृष्णा, पबसरा के यासीन ने दौलतपुर के सतीश को धूल चटाई। रेफरी की भूमिका पहलवान मोनू रहे। संचालन पहलवान कपिल यादव ने किया। इस दौरान कमरूल इसलाम ,जोगिंदर ,पृकाश राणा, इकतेदार, ताहिर, मुनतेसार, कामिल, संजीव ,शब्बू आदि लोग मोजूद रहे ।