कालागढ़। मोरघाटी रेंज के वनों में आग लग गई। वन विभाग के अधिकारियों ने गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए है।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मोरघाटी रेंज में कालागढ़ स्थित नर्सरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के वनों में आग लग गई। हालांकि वन विभाग के गश्ती दलों ने आग पर काबू पाने का दावा किया है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ ऐके त्रिपाठी का कहना है कि बिजनौर सीमा से लगे वनों में आग लगी। जिस पर नियंत्रण पा लिया गया है। साथ ही गश्ती दलों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने के साथ ही विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। वनों मेें आग का खतरा पैदा हो गया है। जिसके लिए गश्ती दल जागरूकता अभियान चलाए हुए है। यदि वनों में कोई आग लगाता हुआ नजर आता है या उसकी जानकारी वन विभाग को मिलती है तो जांच कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।