प्रेमधाम आश्रम में दिव्यांगों के साथ बिताया समय
बिजनौर
यूनिवर्सल एकेडमी के बच्चों ने शिक्षकों के नेतृत्व में नजीबाबाद स्थित प्रेमधाम आश्रम का भ्रमण किया।
स्कूली बच्चों ने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के रहन-सहन और शिक्षा की जानकारी ली। दिव्यांग बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दृष्टिहीन बच्चों ने किताब भी पढ़कर दिखाई। आश्रम के सदस्यों ने बताया कि दृष्टिहीन बच्चों को बेल लिपि से पढ़ाया जाता है और बधिर व मुखिक बच्चों को सांकेतिक भाषा सिखाई जाती है। बच्चों ने वृद्धों के रहन सहन के बारे में भी जाना। भ्रमण में दक्ष, उज्ज्वल, मीत, शिवांश, नमन, राफिया, राजश्री, यशिका, निधि, अफीफा, जाह्नवी, माही, परी, अलफिसा, सूफिया, देव, पीयूष, कार्तिक, जसप्रीत, कवयश आदि बच्चे शामिल रहे। बच्चों ने दिव्यांगों और वृद्धों को उपहार भी दिए। उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल, नेहा चौहानल, शवा परवेज ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।